पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Kanpur Central Station Child Death Contect Hightension Wire

कानपुर: स्‍टेशन पर खाली बोतल बीनते वक्‍त हाईटेंशन की चपेट में आने से मासूम की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानपुर. कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर खाली बोतल बीनते वक्‍त हाईटेंशन की चपेट में आने से एक मासूम बुरी तरह से झुलस गया। आनन-फानन में जीआरपी ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बताते चलें कि कानपुर के रेलबाजार निवासी मासूम पवन (12) स्‍टेशन पर खाली बोतले बीनने का काम करता था। मंगलवार को बोतल बीनते वक्‍त वह एक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। मौके पर मौजूद जीआरपी ने उसे उर्सला अस्‍पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
एक बोतल का एक रुपए मिलता था
इलाज के दौरान पवन ने बताया कि उसे एक बोतल के लिए एक रुपए मिलता था। घर की हालत ठीक नहीं होने के कारण वह स्‍टेशनों पर बोतलें बीनता है। इससे वह अपने घर का खर्च चलाने के साथ पढ़ाई भी करता था। पवन ने बताया था कि वह प्‍लेटफार्म नंबर सात पर खड़ी फर्रूखाबाद पैसेंजर के छत पर पड़ी एक बोतल को उतारने के लिए चढ़ा था। छत पर खड़े होते ही ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से चिपक गया।
क्‍या कहती है पुलिस
इस मामले में जीआरपी थाने के एसओ त्रिपुरारी पांडेय ने कहा कि स्टेशन पर बोतल बीनने वाले बच्चों की कई बार धरपकड़ की जा चुकी है। इसके बावजूद बच्‍चे नहीं मानते हैं और ये सिलसिला चलता रहता है।
तस्‍वीर में: कानपुर सेंट्रल स्‍टेशन।