पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Kanpur For Cleaning City Campaign Start Two October

कानपुर:शहर की सफाई के लिए दो अक्‍टूबर से चलेगा अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानपुर. शहर को गंदगी से निजात दिलाने के लिए दो अक्‍टूबर से डीएम द्वारा जनसहभागिता अभियान चलाया जा जाएगा। सोमवार को मीडिया सेंटर में हुई बैठक में शहर की सफाई व्‍यवस्‍था पर चर्चा की गई। वहीं, जब डीएम से पूछा गया कि क्‍या यह विचार 15 अगस्‍त को लालकिले पर दिए मोदी के भाषण के बाद आएं हैं तो उन्‍होंने इस बात से नकार दिया।
कानपुर के मीडिया सेंटर में बैठक की अध्यक्षता कर रही डीएम डॉ. रोशन जैकब ने बताया कि शहर को साफ रखने के लिए दो अक्टूबर से जन सहभागिता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के लिए शहर के संस्थानों का चुनाव किया जाएगा। इसके लिए संस्थाओं को वेवसाइट www.kanpurnagar.nic.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यही संस्‍थाए अपने-अपने क्षेत्र की सफाई करवाएंगी। जिसका क्षेत्र साफ रहेगा उसको पुरस्‍कृत किया जाएगा।
वेबसाइड पर अपलोड करनी होगी फोटो
इसमें संस्था द्वारा सफाई के लिए चुनी गई जगह को अभियान चलाने के पहले का फोटो उसके बाद सफाई के बाद का फोटो वेबसाइड पर अपलोड करना होगा। इन संस्‍थानों के सहयोग के लिए नगर निगम कर्मचारियों की क्षेत्रिय टीम भी लगाई जाएगी। डीएम ने बताया कि इस अभियान के अगले चरण में हर सप्‍ताह मोहल्‍ले में अच्‍छी सफाई करने वाले कर्मचारियों को भी इनाम दिया जाएगा। इसमें पहला इनाम 20,000 रुपए, दूसरा 15,000 रुपए और तीसरा इनाम 10,000 रुपए है।

क्‍या कहती हैं डीएम
सफाई अभि‍यान को लेकर जब डीएम से पूछा गया कि क्‍या यह विचार मोदी के लालकिले पर दिए भाषण के बाद आए हैं तो उन्‍होंने कहा कि यह विचार उन्‍हें उससे पहले आए थे। उन्‍होंने कहा कि इस अभियान को अंजाम कानपुर की जनता को पहुंचाना है।
तस्‍वीर में: बैठक के दौरान बात करतीं डीएम डॉ. रोशन जैकब।