पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुलायम सिंह यादव की मां मालती देवी के नाम पर बना हॉस्टल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानपुर. इटावा में खुलने जा रहे डेयरी टेक्नॉलजी कॉलेज में 10 फरवरी को अखिलेश यादव और गवर्नर बी.एल. जोशी आने वाले हैं। इस कॉलेज के 3 हॉस्टलों में से एक का नाम सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की मां मालती देवी के नाम पर रखा गया है। बाकी 2 हॉस्टलों का नाम कैप्टन लक्ष्मी सहगल हॉस्टल और कुरियन हॉस्टल होंगे।
गौरतलब है कि 2006 में यूपी के तत्कालिन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने यहां 4 नए कॉलेज खोलने का ऐलान किया था। इसमें इटावा में कॉलेज ऑफ डेयरी टेक्नॉलजी बनकर तैयार हो गया है। साथ ही यूनिवर्सिटी की अकैडमिक काउंसिल द्वारा इस कॉलेज के एक गर्ल्स हॉस्टल का नाम मुलायम सिंह यादव की मां के नाम पर करने का प्रस्ताव भी मान लिया गया है।