पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Kanpur Mahotsav Look Ganga Yamuni Culture Glimpse Latest News

कानपुर महोत्सव में दि‍खेगी गंगा-जमुनी तहजीब की शानदार झलक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: कानुपर महोत्‍सव के लि‍ए प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में 'ब्रांड कानपुर-2014' का लोगो प्रस्‍तुत करतीं डीएम रोशन जैकब (दाएं)।
कानपुर. हर साल की भांति इस साल भी कानपुर महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, जहां गंगा-जमुनी तहजीब की शानदार झलक देखने को मि‍लेगी। 18 से 22 दि‍संबर तक चलने वाले इस महोत्‍सव की तैयारि‍यां जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। इसमें युवाओं को लेकर वि‍शेष ध्‍यान दि‍या जा रहा है। इस महोत्‍सव का नाम ‘ब्रांड कानपुर-2014’ दि‍या गया है। यह जानकारी रवि‍वार को डीएम रोशन जैकब ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान दी।
कानपुर की डीएम रोशन जैकब ने मीडि‍या को जानकारी देते हुए कहा कि‍ मोती झील मैदान में महोत्‍सव की तैयारि‍यां जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। हर साल की तरह इस साल भी कानपुर महोत्‍सव धूमधाम से मनाया जाएगा। यह महोत्‍सव 18 से 22 दिसंबर तक चलेगा। इसमें शहर के कारोबारी महाकुंभ की तरह हि‍स्‍सा लेंगे। युवाओं के लि‍ए भी खास ध्‍यान दि‍या जा रहा है। प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के बाद डीएम रोशन जैकब ने मोती झील मैदान की मुआयना की। इस दौरान उन्‍होंने नक्शे की सहायता से महोत्सव में लगने वाले स्टॉल और अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा की।
जैकब ने कहा- लोगों को दि‍खाना है कानपुर का ब्रांड
मीडिया से बात करते हुए जिलाधिकारी रोशन जैकब ने बताया कि इस बार का कानपुर महोत्सव में ब्रांड कानपुर झलकेगा। इनके मुताबिक़, वर्तमान में कानपुर की पहचान मर रहे उद्योग को लेकर की जाती है, जबकि इसकी पहचान आज भी लेदर इंडस्ट्री, मशीनरी इंडस्ट्री, प्लास्टिक इंडस्ट्री और एजुकेशन इंडस्ट्री के लिए पूरे भारत में जाना जाता है। उन्‍होंने कहा कि‍ कल कानपुर क्या था इसको फोकस करने के साथ आज कानपुर क्या है, इस महोत्सव के जरिए बताने की एक कोशिश है। साथ ही कानपुर के ब्रांड को लोगो के सामने लाना है।
19 को होगा फैशन शो का आयोजन
डीएम रोशन जैकब के अनुसार, 18 दिसंबर को शाम पांच बजे इसका उद्घाटन किया जाएगा। इसके लिए यूपी के मुख्य सचिव आलोक रंजन से बात की जा रही है। हालांकि‍, अभी तक उनकी सहमति नहीं मिल पायी है। 19 दिसंबर को शाम पांच बजे सरस्‍वती वंदना के बाद फैशन शो का कार्यक्रम किया जाएगा। इस फैशन शो में कानपुर के डिजाइनर द्वारा तैयार किए गए परिधानों के साथ यहां की ज्वेलरी और लेदर के आइटम मुख्य आकर्षण होंगे। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में बैली डांस का भी आयोजन किया जाएगा।
आगे पढ़ि‍ए 20 को कानपुर के मशहूर गायक देंगे अपनी प्रस्‍तुती