पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Kanpur Old Man Drunk And Fell Into Canal Death

कानपुरः नशे की हालत में नहर में गिरा वृद्ध, मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानपुर. गोविंद नगर के दबौली गांव में शादी समारोह के दौरान एक बुजुर्ग की नहर में गिरने से मौत हो गई। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव नहर में पड़ा देखा। मामले की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त शिवनारायण पाल के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, शिवनारायण पाल अपने परिवार के साथ दबौली रहते थे। उनकी पान-मसाला की दुकान थी। घर से कुछ ही दूरी पर उनके बड़े भाई अयोध्या पाल भी रहते हैं। अयोध्या की सबसे छोटी बेटी सुधा की बीते शुक्रवार को शादी थी। सभी लोग शादी समारोह में मौजूद थे। इस दौरान लड़की के कन्यादान की बारी आई, लेकिन शिवनारायण वहां नहीं मिले। काफी तलाश करने के बाद भी जब वे नहीं मिले तो अयोध्या ने लड़की का कन्यादान किया।
नहर में मिला शव
मृतक के बेटे ने बताया कि शनिवार सुबह घर से करीब 400 मीटर की दूरी पर गांववालों ने नहर में एक शव तैरते देखा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। क्षेत्रीय लोगों ने शव की शिनाख्त शिव नारायण के रूप में की और घर में सूचना दी। परिवार में मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नहर में गिर चुके हैं कई लोग

नहर के पास रहने वाले अजय प्रताप के मुताबिक, इस नहर में कई लोगो को गिर कर अपनी जान गंवानी पड़ी है। बार-बार घटना होने के बाद भी प्रशासन नहीं चेत रहा है। कानपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी (केडीए) ने नहर के आसपास कॉलोनी तो एलॉट कर दी, लेकिन नहर के किनारे सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। कई बार बच्चे भी इस नहर गिर चुके हैं।
नशे की हालत में गिरने की जताई संभावना

गोविंद नगर थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि शिवनारायण नशे की हालत में नहर में गिरा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
आगे की स्लाइड में देखें संबंधित तस्वीरें...