तस्वीर में: रोते-बिलखते परिजन, इनसेट में मृतक मासूम प्रेम।
कानपुर. कानपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार की वजह से एक मासूम की जान चली गई। रोड किनारे घर के बाहर खेल रहे पांच वर्षीय प्रेम को एक सफेद रंग की कार ने रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही लोग सड़क पर उतर आए और हंगामा करने लगे। लोगों ने रोड जाम कर दिया।
बताते चलें कि कानपुर के मैनावती मार्ग पर गुरुवार की शाम एक तेज रफ्तार कार ने रोड के किनारे खेल रहे एक पांच वर्षीय बच्चे को रौंद दिया। इससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत से घर में कोहराम मच गया। मासूम की मां रानी बच्चे को देख बेहोश हो गई। देखते ही देखते सैकड़ों लोग मौके वारदात पर जमा हो गए और सड़क जाम कर दिया।
मृतक मासूम प्रेम की मां रानी के मुताबिक शाम को वह गाय चराने के लिए जैसे ही घर से निकली उसका बेटा प्रेम उसके साथ चलने की जिद करने लगा। रानी ने उसे मना कर दिया और घर के अंदर जाने को बोली। मासूम प्रेम घर में जाने के बजाए सड़क किनारे खड़ा होकर अपनी मां को देख रहा था। इतने में एक तेज रफ्तार कार ने उसे तेज टक्कर मारी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
क्या कहते हैं प्रत्यक्षदर्शी
रानी के घर के बगल में रहने वाले एक युवक रमेश के अनुसार, कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि प्रेम को हटने का मौका भी नहीं मिला। गाड़ी लहरा रही थी। ऐसा लग रहा था जैसे कार चलाने वाले ने शराब पी रखी हो। कार को भागते देख गांव के ही करीब चार लड़कों ने उस गाड़ी का पीछा किया, लेकिन कार की रफ्तार तेज होने की वजह से वो निकल गया। पीछा कर रहे युवकों ने उसका नंबर नोट कर लिया।
आगे पढ़िए क्या कहते हैं ग्रामीण...