पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Kanpur Tennary Fire Lakh Rupees Materials Burn

कानपुर: टेनरी में आग लगने से लाखों का समान जलकर राख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्‍वीर में: टेनरी में रखा जला हुआ सामान।
कानपुर. जाजमऊ इलाके में टेनरी के एक सेक्‍शन में आग लगने से वहां हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल की छह गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान वहां रखा लाखों को सामान जल गया।

दरअसल, जाजमऊ इलाके के भारत टेनरी में सूखा चमड़ा और केमिकल के कई ड्रम रखे रहते हैं। मंगलवार को अचानक एक सेक्‍शन में आग लग गई। आग लगने की सूचना जब बगल वाले सेक्‍शन में काम कर रहे कर्मचारियों को हुई तो वहां हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। कर्मचारी मोहम्‍मद इशाक ने बताया कि आग लगने के वक्‍त वहां करीब दो दर्जन कर्मचारी मौजूद थे। घटना की सूचना पर टेनरी मालिक परवेज अंसारी मौके पर पहुंचे। उन्‍होंने बताया कि टेनरी में रखा लाखों रुपए का माल जल गया है।

मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

आग लगने की सूचना पर वहां मौजूद कर्मचारियों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची छह दमकल की गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने का कारण नहीं पता चल सका है।
आगे तस्‍वीरों में देखिए मौके पर पहुंची पुलिस और कर्मचारी...