कानपुर. हैलेट अस्पताल में शुक्रवार को एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। सभी बच्चे स्वस्थ बताए जा रहे हैं। बता दें कि इस महिला के चार लड़किया पहले से ही हैं। अब महिला के कुल सात बच्चे हो चुके है, जिसमें दो लड़के और पांच लड़कियां हैं। आगे पढ़िए, पिता की खुशी का नहीं रहा ठिकाना...
कानपुर देहात के रूरा थाना अंतर्गत गांव सरगांव बुजुरु के रहने वाले दिनेश चंद्र गौतम को उस समय खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी शैल कुमारी ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। लेकिन, उनकी खुशी तब और बढ़ गई जब उन तीन नवजात शिशुओं में दो लड़का और एक लड़की होने की जानकारी नर्स ने उनको दी।
कुल सात बच्चे हो चुके हैं
दिनेश ने कहा कि इन तीनों बच्चो को मिलाकर उसके कुल सात बच्चे हो चुके हैं। इनको चार लड़किया पहले से ही है। मगर इनको एक भी बेटा नहीं था। भगवान से एक बेटा देने की गुहार लगाई थी, लेकिन भगवान ने एक साथ दो बेटे और एक लक्ष्मी सामान बेटी और दे दी।
2003 में हुई थी शादी
सब्जी की ठेला और मनरेगा में काम करने वाले दिनेश अपने पांच भाई बहनों में सबसे छोटा है। उसकी शादी साल 2003 में शिवराजपुर में रहने वाली शैल कुमारी से हुई थी। दिनेश के मुताबिक, उसकी बड़ी बेटी पारुल की उम्र दस साल, दूसरी बेटी पायल की उम्र आठ साल, तीसरी बेटी अर्चना की उम्र पांच साल और चौथी बेटी पलक की उम्र तीन साल है।
तीनों बच्चे और मां स्वस्थ
हैलट के जच्चा बच्चा अस्पताल में तीनों बच्चो के साथ मां भी स्वस्थ है। एक साथ तीन बच्चों होने की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में यह चर्चा का विषय बन गया। शैल कुमारी गुरुवार की दोपहर तीन बजे हैलेट के जच्चा बच्चा अस्पताल में भर्ती हुई थी। शुक्रवार को करीब आठ बजे शैल कुमारी ने एकसाथ तीन बच्चो को जन्म दिया।