कानपुर. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के आगमन से पहले निराला नगर स्थित रेलवे मैदान का भूमि पूजन पूरे वैदिक मंत्रोचारण के साथ किया किया गया। इस दौरान आचार्य बद्री नारायण ने प्रांत संघ संचालक वीरेंद्र विक्रमादित्य, विभाग संघ संचालक अनुज राज खत्री और सह प्रांत करवा ज्ञानेंद्र सचान के हाथों से भूमि पूजन कराया। इस अवसर पर पूरे जिले के स्वयं सेवक, बीजेपी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
कानपुर में संघ प्रमुख मोहन भागवत चार दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह 15 फरवरी को रेलवे मैदान में स्वयं सेवकों के शारीरिक प्रदर्शन देखेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे। इसका नाम राष्ट्र रक्षा संघ रखा गया है। विभाग संघ प्रचारक मधुराम के मुताबिक, मोहन भागवत 14 फरवरी की शाम को कानपुर आगमन होगा। भागवत इस दौरान बिठूर के इश्वरी गंज स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में रुकेंगे। इसमें किसी भी बाहरी व्यक्ति की इंट्री बैन रहेगी। महिलाएं इस कार्यक्रम से दूर रहेंगी। और सिर्फ मीडिया को आने दिया जाएगा।
गणवेश पुरा का कार्यक्रम
राष्ट्रीय स्वयं सेवक के पदाधिकारी अचल गुप्ता के मुताबिक, 15 फरवरी को गणवेश पुरा का कार्यक्रम आयोजित होगा। गणवेश पुरा का अर्थ है जिसने आरएसएस की पूरी दीक्षा ले ली है। इसमें पूरे आस्तीन की सफेद शर्ट, काली टोपी, खाखी हॉफ पेंट, जूट बेल्ट, खाखी मोजे, काले फीते, दार जूते और एक दंड यह पूरा गणवेश होता है। इसमें सिर्फ गणवेश पुरा धारी लोगों की ही इंट्री होगी, जो अन्य नेता होंगे वो बाहर की तरफ बैठेंगे। वे संघ प्रमुख के सामने शारीरिक प्रदर्शन करेंगे। इसमें लगभग 25 हजार कार्यकर्ताओं के आने की संभावना जताई जा रही है।
चार भागों में बांटा गया
प्रचारक अरविंद के मुताबिक, कानपुर को चार भागों में बांटा गया है। गौरव, अवध, काशी और ब्रज में 16-17 फरवरी को संघ प्रमुख चारों भागों के सभी प्रचारक बंधुओं से मुलाकात और विशेष चर्चा करेंगे। इस चर्चा को मीडिया से दूर रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि कानपुर नगर में 242 शाखाएं चलती है और लगातार इन शाखाओं में बड़ी संख्या में छात्र और युवा पीढ़ी जुड़ रही है।
आगे देखिए संबंधित तस्वीरें...