कानपुर/कन्नौज. कन्नौज जिले के तिर्वा इलाके में स्थित मां अन्नपूर्णा देवी के मंदिर में एक जेब कतरे को एक युवती के पर्स से रुपये निकालना महंगा पड़ गया। युवती के शोर मचाने पर भीड़ ने भाग रहे चोर को पकड़ कर बीच सड़क पर करीब एक घंटे तक जानवर की तरह पीटा। बाद में भीड़ ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, अन्नपूर्णा देवी के मंदिर में भीड़ का फायदा उठाते हुए एक युवक ने युवती के पर्स से एक हजार रुपये निकाल लिए। इसकी भनक युवती को लग गयी। उसने भाग रहे युवक को पकड़ने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया।
तस्वीरों के जरिए जानिए आगे क्या हुआ...
रोचक खबरें:-