पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Minister To Capture Children Toy Train Kanpur Zoo

कानपुर: चिड़ियाघर में बच्चों की टॉय ट्रेन पर मंत्री ने किया कब्जा, देखें तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: कानपुर चिड़ियाघर में सैर करते दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री जगदेव सिंह यादव।
कानपुर. कानपुर के चिड़ियाघर में बच्चों की ट्रेन तैयार है। इन्तजार सिर्फ सीएम अखिलेश यादव द्वारा ट्रेन का उद्घाटन करने का है। अखिलेश यादव कब तक आएंगे? इसकी जानकारी तो चिड़ियाघर प्रशासन को भी नहीं है। गुरुवार को सपा नेता और श्रम विभाग के दर्जा प्राप्त मंत्री जगदेव सिंह यादव ने दो घंटे तक टॉय ट्रेन पर कब्जा जमाए रखा। इस दौरान उनके मंत्री जी के सामने सभी बेबस नजर आए।

कानपुर के चिड़ियाघर में जिस ट्रेन पर बच्चे चढ़ने के लिए तरस रहे है, उसी ट्रेन पर सपा नेता जगदेव सिंह यादव ने अपने एक दर्जन से ज्यादा समर्थकों के साथ चिड़ियाघर की सैर की। करीब दो घंटे तक ट्रेन पर कब्जा जमाए मंत्री जी ने जगह-जगह ट्रेन रुकवाकर जानवरों का दीदार भी किया। वहीं, उनके समर्थक इस दौरान फोटो सेशन करने में मशगूल रहे।

हाईकोर्ट के आदेश को धत्ता बताते हुए मंत्री जी लाल बत्ती के गाड़ी से हूटर बजाते हुए चिड़ियाघर में ऐसा दाखिल हुए, मानो वहां छापेमारी करनी हो। उनके पीछे चार रही रंगीन बत्ती और हूटर लगी स्कार्पियों पर कई कार्यकर्ता बैठे हुए थे। मंत्री जी के आने के पहले चिड़ियाघर में कई कार्यकर्ता पहुंच चुके थे। मंत्री जी ने सबको ट्रेन पर बैठाया और चिड़ियाघर की सैर करने निकल पड़े।

सैर करने के बाद जब मीडिया ने मंत्री से बच्चों की ट्रेन पर सवारी करने का अनुभव पूछा तो उनका कहना था कि यह ट्रेन कानपुर चिड़ियाघर के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। बच्चों को भी खूब पसंद आएगी। जब उनसे उनके कार पर लगे लालबत्ती के बारे में पूछने पर झुंझलाते हुए कहा कि आप मीडिया वाले केवल दूसरो में कमी ढूंढते है।

बताते चलें कि ये वही मंत्री हैं जो कानपुर के बाबूपुरवा इलाके में एक शहीद के श्रद्धाजंलि देने आए सीएम अखिलेश यादव से पहले लालबत्ती कार से आए थे। उस दौरान लाल बत्ती लगे कार और उनके पद के बारे में पूछा था तो वहां से खिसकने में ही भलाई समझी थी।
आगे देखिए, राज्यमंत्री के कानपुर चिड़ियाघर दौरे से जुड़ी अन्य तस्वीरें...