तस्वीर में: पीड़ित नाबालिग छात्राएं।
कानपुर. बजरिया थानाक्षेत्र स्थित नगरपालिका जूनियर हाई स्कूल के प्रिंसिपल पर दो नाबालिग छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। पुलिस ने उसके खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल, प्रिंसिपल स्कूल बंद करके फरार है।
कानपुर के बजरिया थानाक्षेत्र के लुधौरा मोहल्ले में स्थित नगरपालिका जूनियर हाई स्कूल में पढ़ने वाली दो नाबालिग छात्राओं ने स्कूल के प्रिंसिपल अशफाक अहमद पर आरोप लगाया है कि वह उनके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करते हैं।
छात्रा ने परिजनों को दी जानकारी
छात्र की मां अनवर जहां (काल्पनिक) के मुताबिक, उनकी बेटी ने करीब 15 दिन पहले बताया था कि उसके प्रिंसिपल ने उसको और उसकी सहेली को ऑफिस में बुलाकर अश्लील हरकतेंं की। दोनों को बेंच पर लिटाकर कहा कि तुम लोगों के कपड़े की नाप लेना है। इसके बाद उसने बच्चियों के नाजुक पार्ट को भी छुआ था। जब बेटी ने इसकी जानकारी दी तो उसी समय स्कूल जाकर इसका विरोध किया था। साथ ही प्रिंसिपल को चेतावनी भी दी थी। इस पर उसने हाथ जोड़कर अपने किए की माफी भी मांगी थी।
आगे पढ़िए स्कूल में ताला बंद करके फरार हुआ प्रिंसिपल...