पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mohan Bhagwat Coming Kanpur For Program Workers Worship Ground

18 फरवरी को कार्यक्रम में शामिल होंगे मोहन भागवत, कार्यकर्ताओं ने किया भूमि पूजन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानपुर. शहर में राष्ट्रीय स्वंय सेवक (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के आगमन पर निरालानगर स्थित रेलवे मैदान में वैदिक मंत्रोचारण के साथ भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर आचार्य बद्री नारायण ने प्रांत संघ संचालक वीरेंद्र विक्रमादित्य और विभाग संघ संचालक अनुज राज खत्री के हाथों पूजन करवाया। इस दौरान यहां स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं सहित बीजेपी के नेता भी मौजूद थे। संघ प्रमुख मोहन भागवत यहां 15 फरवरी को चार दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विभाग प्रचारक मधुराम के मुताबिक, मोहन भागवत 15 फरवरी को चार दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान स्वयं सेवकों द्वारा शारीरिक प्रदर्शन भी किया जाएगा। बाद में संघ प्रमुख कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। हालांकि, इस कार्यक्रम में किसी भी बाहरी व्यक्ति को एंट्री नहीं दी जाएगी। वहीं, महिलाएं भी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकती। कार्यक्रम में केवल मीडिया वालों को ही आने दिया जाएगा।
'गणवेश पुरा' कार्यक्रम का होगा आयोजन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक के पदाधिकारी अचल गुप्ता ने पूरे कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि 15 फरवरी को 'गणवेश पुरा' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। गणवेश पुरा का अर्थ है कि 'जिस व्यक्ति ने आरएसएस की पूरी दीक्षा ली है। साथ ही इसमें सफेद शर्ट पूरे आस्तीन की, काली टोपी, खाखी हाफ पेंट, जूट बेल्ट, खाखी मोजे, काले फीतेदार जूते और एक दंड पहनना होता है।' ऐसे में इस कार्यक्रम केवल गणवेश पुरा धारी लोगों को ही एंट्री दी जाएगी। वहीं, इस कार्यक्रम में 25 हजार कार्यकर्ताओं के आने की आशंका है।
कानपुर में चलती हैं 242 शाखाएं
प्रचारक अरविंद के मुताबिक, कार्यक्रम के लिए कानपुर को गौरव, अवध, काशी और ब्रज चार भागों में बांटा गया है। 16 और 17 फरवरी को मोहन भागवत इन चारों भागों के सभी प्रचारकों से मुलाकात करेंगे। वहीं, इस चर्चा में मीडिया को दूर रखा जाएगा। इसके अलावा केवल कानपुर नगर में 242 शाखाएं चलती है। साथ ही आए दिन छात्र और युवा पीढ़ी इन शाखाओं से जुड़ रही है। ऐसे में आरएसएस का विस्तार हो रहा है।
आगे की स्लाइड में देखें अन्य संबंधित तस्वीरें...