पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बर्दाश्‍त से बाहर हुआ बहू का आतंक, परेशान सास ने लगाई फांसी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानपुर. शहर के मनोहर नगर इलाके में (बर्रा 2) बहू की प्रताड़ना से परेशान एक सास ने गुरुवार को फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि सास बहू के बीच झाड़ू-पोछे को लेकर विवाद हुआ था। लेकिन यह इतना बढ़ गया कि सास ने पंखे से लटककर जान दे दी।
बर्दाश्‍त नहीं कर पाई बहू का अत्‍याचार
मनोहर नगर निवासी मो. सगीर प्लंबर का काम करते हैं। परिवार में पत्नी नजमा बानो (45), चार बेटे और एक बेटी है। आरोप है कि नजमा के एक बेटे जाकिर की पत्नी सोफिया काफी तेज तर्रार थी। इस वजह से उसका और नजमा का आए दिन झगड़ा होता था। मृतका के छोटे बेटे राशिद ने बताया कि गुरुवार को मां और भाभी के बीच घर की साफ-सफाई को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि, दोनों को शांत करा दिया था, लेकिन शायद इस बार मां को भाभी की बात ज्यादा बुरी लग गई। काफी देर बाद जब मां बाहर नहीं निकली तो खिड़की से झांककर देखा। उनका शव पंखे से लटक रहा था।
राशिद ने बताया कि भाभी घर का कोई काम नही करती थीं। इसी कारण आए दिन घर में झगड़ा होता था। कई बार सोफिया ने मां को पीटने का भी प्रयास किया था। वहीं, बर्रा थानाध्यक्ष तुलसीराम ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
आगे की स्‍लाइड्स में देखिए, घटनास्‍थल की फोटोज...
खबरें और भी हैं...