तस्वीर में: मां काली के नृत्य में हाथों पर जलता हुआ दीपक लिए हुए।
कानपुर. पूरे देश में दुर्गा पूजा की शुरुआत सप्तमी से होती है, लेकिन जिले के जुली लाल कालोनी में दुर्गा पूजा की शुरुआत नवरात्रि के पहले दिन से ही शुरू हो गई है। यहां पूरे नौ दिन भक्त देवी दुर्गा की पूजा करते हैं। यहां देवी के भव्य मूर्ति को बड़े से पंडाल में स्थापित किया जाता है। साथ ही प्रतिदिन शाम को यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं। शनिवार को यहां मां काली के नृत्य का आयोजन किया गया।
जिले के जुली लाल कालोनी में दुर्गा पूजा की शुरुआत नवरात्रि के पहले दिन से ही शुरू हो जाती है। बड़े से पंडाल में देवी की मूर्ति स्थापित की जाती है और भव्य तरीके से पूजा की जाती है। यहां देवी की आरती के बाद प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसमें शनिवार को मां काली का नृत्य का आयोजन किया गया। इसके साथ ही राधा कृष्ण की झांकी भी निकाली गई। मां काली का नृत्य लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।
आगे देखिए सांस्कृतिक कार्यक्रम की तस्वीरें...