पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Old Man Body Found In Drain Police Investigation Start

कानपुरः नाले में मिला बुजुर्ग का शव, जांच में जुटी पुलिस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानपुर. कानपुर के थाना ग्वालटोली इलाके में अस्पताल घाट के पास मंगलवार को नाले में एक बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया। उसकी पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर वार किया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त बाबा गिरि नाम के व्यक्ति के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह कुछ लोगों ने अस्पताल घाट के पास बने नाले में एक शव उतराते देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। शव मिलने की खबर मिलते ही लोगों को भीड़ जुटने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया है कि मृतक की पहचान बाबागिरी के रूप में हो गई है। वह खलासी लाइन में रहता था। हालांकि, उसके परिवार के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।
आगे की स्लाइड में देखें संबंधित तस्वीर...