फोटो: मौके पर पड़ी बुजुर्ग की लाश।
कानपुर. कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र के साकेत नगर इलाके में बुधवार को एक ट्रक ने साइकिल को टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके से ट्रक छोड़कर फरार हो रहे ड्राइवर को लोगों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई की और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
एक चश्मदीद रमेश कुमार के मुताबिक, 55 वर्षीय बुजुर्ग साइकिल से जा रहे थे, तभी किदवई नगर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। इससे वह जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मौके से भाग रहे ट्रक ड्राइवर को लोगों ने पकड़ लिया। उसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी।
मौके पर पहुंचे किदवई नगर एसओ मुकेश वर्मा ने ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। एसओ के मुताबिक, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आगे की स्लाइड्स में देखिए, घटना से जुड़ी तस्वीरें...