पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Patient Died In Hospital Family Imposed Negligence In Doctors Kanpur Uttar Pradesh

मरीज की मौत पर परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानपुर. कोतवाली थानांतर्गत जिला अस्पताल उर्सना में भर्ती मरीज की डॉक्टर्स की लापरवाही से मौत हो गई। मृतक मरीज के परिजनों ने डॉक्टर्स पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की और जमकर हंगामा किया। बताते चलें कि दो दिन पहले शुक्रवार को ही सीएम अखिलेश ने कानपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को कड़ी फटकार लगाई थी। इसके बाद भी डॉक्टर्स पर कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है।

जिला अस्पताल उर्सला में पटकापुर निवासी मो. शमशाद फेफड़ों में इंफेक्शन के चलते बीते शुक्रवार को भर्ती हुआ था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टर लगातार परेशान कर रहे थे। वे रोजाना मरीज से संबंधित किसी न किसी चीज को लेकर कई तरह की जांच, बाहर से दवाई लाना और मरीज के लिए खून की मांग जैसी मांगे लगातार करते थे। इसके बाद भी वे इलाज में लगातार लापरवाही बरतते थे, जिसके चलते मरीज की मौत हो गई।
पुलिस से की शिकायत
मृतक के परिजनों ने थाना कोतवाली पुलिस से इस बारे में शिकायत की और जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझा कर मामला शांत कराया और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फोटो: हॉस्पिटल में रोत परिजन।