पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • People Expectations Attached Rail Budget DRM Also Want New Rails

कानपुरः रेल बजट से जुड़ी लोगों की उम्मीदें, डीआरएम ने भी मांगी नई रेल पटरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानपुर. रेल बजट आने में काफी समय है, लेकिन लोगों ने अभी से मांग उठानी शुरू कर दी है। आम जनता से लेकर वीआईपी सभी को इस रेल बजट से बहुत उम्मीद है। बीते मंगलवार को कानपुर पहुंचे इलाहाबाद मंडल के डीआरएम वीके त्रिपाठी ने लोगों की सुविधाओं को देखते हुए नई रेल पटरियों की मांग की है। वहीं, उनकी पत्नी मीना त्रिपाठी ने इस बजट में महिलाओं की सुरक्षा को बेहतर बनाने की अपील की है।
वीके त्रिपाठी ने कहा कि सरकार को आगामी रेल बजट आम जनता को भी ध्यान में रखकर बनाना चाहिए। साथ ही इलाहाबाद में ट्रेनों के कंजेशन को कम करने के लिए नई रेलवे लाइन की मांग की है। इसके लिए रेल मंत्रालय को सूचित कर दिया गया है। हालांकि, पिछले साल भी यह मांग की गई थी, लेकिन बजट नहीं होने की वजह से सेंशन नहीं हुआ था।
महिलाओं की सुरक्षा पर दिया जाए ध्यान
वहीं, डीआरएम की पत्नी मीना त्रिपाठी ने कहा है कि इस बार रेल बजट में महिलाओं की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जाना चाहिए। ट्रेनों में सफर के दौरान महिला यात्रियों के साथ आए दिन छेड़छाड़ की घटनाएं होती है। साथ ही ट्रेनों में साफ-सफाई पर ध्यान देने की जरूरत है।
फोटोः इलाहाबाद मंडल के डीआरएम और उनकी पत्नी।