फोटो: बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग।
कानपुर. इन दिनों अघोषित बिजली कटौती से कानपुर के लोग काफी परेशान हैं। जिला प्रशासन बिजली किल्लत की समस्या को दूर करने के लिए अपने स्तर पर कोशिश भी कर रही है। कई बार डीएम ने राज्य सरकार को इस बाबत चिट्ठी लिखी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में लोगों के सब्र का बांध टूट गया। रविवार को देर रात बिजली कटौती से परेशान गोविंदनगर इलाके के लोग सड़कों पर उतर आए। उन्होंने रोड पर जाम लगा दिया। अखिलेश सरकार विरोधी नारे भी लगाए। लोगों का विरोध-प्रदर्शन कई घंटें तक चलता रहा।
रविवार की देर रात बिजली कटौती से परेशान गोविंदनगर इलाके के लोग गोविंदनगर सबस्टेशन पर इकट्ठा हुए। आक्रोशित लोगों ने सबस्टेशन में जमकर हंगामा किया। यहां तोड़फोड़ भी की। लोगों का उग्र रूप देखकर यहां तैनात कर्मचारी भाग खड़े हुए। इसके बाद लोगों ने सड़क जाम लगा दिया। उन्होंने यहां राज्य सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। साथ ही केस्को के एमडी के खिलाफ नारेबाजी भी की।
मौके पर पहुंचे एसओ
हंगामे की सूचना मिलते ही गोविंदनगर एसओ पंकज अवस्थी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए जाम भी खुलवाया। नाराज लोगों का कहना था कि विभाग को वह समय से बिल का भुगतान करते हैं। बावजूद इसके उन्हें 12 घंटें की कटौती क्यों झेलनी पड़ रही है? मौके पर मौजूद गोविंदनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष निर्मल त्रिपाठी ने कहा कि इतनी बिजली कटौती से व्यापार पूरी तरह चौपट हो गया है। छात्रों के पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है।
आगे की स्लाइड में पढ़िए, बिजली कटौती को लेकर कानपुर की डीएम ने लिखी प्रशासन को चिट्ठी...