पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • People Voting Bypoll Election Mainpuri Kanpur Latest News

मैनपुरी में अब तक 53 फीसदी हुई वोटिंग, मुलायम ने पूरे कुनबे के साथ डाला वोट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने भी की वोटिंग।
मैनपुरी/कानपुर. यूपी के 11 विधानसभा सीटों और मैनपुरी लोकसभा सीट पर शनिवार को चुनाव हो रहे हैं। सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। मैनपुरी में अब तक कुल 53.20 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। इस सीट पर मुलायम के पोते तेज प्रताप सिंह सपा प्रत्याशी के तौर पर किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, बीजेपी से प्रेम सिंह शाक्य चुनावी मैदान में हैं। सपा सुप्रीमो सहित अखिलेश यादव, उनकी पत्नी और कन्नौज की सांसद डिंपल यादव, छोटे बेटे प्रतीक यादव, उनकी पत्नी अपर्णा यादव और कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने भी वोट डाल चुके हैं।
बताते चलें कि मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी और आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ा था। जीतने के बाद उन्होंने मैनपुरी सीट छोड़ दी थी। इसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर कुल 12 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। सपा ने इस सीट पर तेज प्रताप सिंह को उतारा है। कांग्रेस ने इस बार यहां से कोई प्रत्याशी खड़ा नहीं किया है। वोटिंग के लिए यहां कुल 1929 बूथ बनाए गए हैं। मैनपुरी में बीजेपी और सपा की सीधी टक्कर है।
शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन ने पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कडे इंतजाम किए हैं। जगह-जगह पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात किए गए हैं। बूथों पर कड़ी चौकसी रखी जा रही है। वोटिंग करने वालों को लाइन में रहने के निर्देश दिए जा रहे हैं। बुजुर्ग औऱ युवा ज्यादा संख्या में वोट डालने पहुंच रहे हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखिए, मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रही पोलिंग की कुछ चुनिंदा तस्वीरें...