पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Police Found Crackers Box Arrest Four Youngman Kanpur Latest News

मकान से पटाखों का जखीरा बरामद, चार युवक गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: पकड़े गए युवक।
कानपुर. दीपावली आने में अभी काफी वक्त है, लेकिन शहर के अवैध फैक्ट्रियों में पटाखों के खेप आने शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापा मारा। यहां एक मकान से पटाखे के 40 गत्तें बरामद हुए। पुलिस ने उन्हें कब्जे में ले लिया। मौके से चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। अनुमान के मुताबिक, बरामद किए गए पटाखों की कीमत 10 लाख रुपए है।
गुरुवार की देर रात कल्याणपुर पुलिस को सूचना मिली कि इंद्रानगर इलाके स्थित एक मकान में भारी मात्रा में बारूद का भंडारण किया गया है। इसके बाद पुलिस की टीम सक्रिय हो गई। आनन-फानन में वहां छापा मारा गया। देर रात पुलिस वैन के हूटर की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। लोग अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए। पुलिस ने सबको घर के अंदर जाने का आदेश दिया और अपना ऑपरेशन शुरू किया।
पुलिस को मकान में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री होने की सूचना थी। ऐसे में फायर ब्रिगेड की टीम भी पुलिस के साथ थी। पुलिस को मकान से पटाखों से भरे 40 गत्ते मिले। कमरे में चार युवक भी मौजूद थे। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। फिलहाल थाना पुलिस अवैध पटाखों को नष्ट करने की कार्रवाई कर रही है। पकड़े गए युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
आगे देखिए, खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें...