पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Police Raid Many Areas Seized Alcohol Bottle Kanpur Latest News

कानपुर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, शराब की बोतलें बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: पुलिस थाने में पकड़े गए लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखती पुलिस।
कानपुर. नौबस्ता थाना क्षेत्र की पुलिस ने रविवार की देर रात चेकिंग अभियान चला। इस दौरान पुलिस ने मौरंगमंडी और केशव नगर इलाके में कई दुकानों और ढाबों पर छापा मारा। मौके से शराब की कई खाली और भरी बोतलें बरामद किए गए। पुलिस ने दुकानों और ढाबों को कब्जे में ले लिया। वहीं, कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया।
रविवार की देर रात एसपी पश्चिम हरीश चंदर अपने फोर्स के साथ केशव नगर इवाके स्थित टिंकू भोजनालय पहुंचे। यहां शरीब का दौर अपने पूरे शबाब पर था। ढाबे में ऐसा कोई टेबल नहीं था, जिसपर शराब न परोसी गई हो। वहां मौजूद हर ग्राहक नशे में था। अचानक ने पुलिस को आते देख लोग सकते में आ गए। मौके की नजाकत को भांपते हुए कुछ युवक वहां से खिसक गए। हालांकि, पुलिस ने शराब की बोतलों के साथ कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
आईजी आशुतोष पांडेय के आदेश पर हुई छापेमारी
इस दौरान वहां बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों को भी जब्त कर लिया गया। यही नहीं, पुलिस ने ढाबा संचालक टिंकू शुक्ला को भी हिरासत में ले लिया। एसपी पश्चिम हरीश चंदर के मुताबिक, आईजी आशुतोष पांडेय को कई दिनों से वहां शराब परोसे जाने की सूचना मिल रही थी। ऐसे में रविवार को छापेमारी की कार्रवाई की गई।
क्या कहते हैं एसपी
एसपी पश्चिम हरीश चंदर के अनुसार, आईजी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। आने वाले समय में भी लगातार इस तरह की छापेमारी की जाएगी। उधर, नौबस्ता पुलिस ने पकड़े गए लोगों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। इसकी रिपोर्ट आने के बाद उनपर कार्रवाई की जाएगी।
आगे की स्लाइड्स में देखिए, खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें...