तस्वीर में: मीडिया से बातचीत करते पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेसी नेता प्रदीप जैन आदित्य (बाएं से दूसरे उंगुली उठाए)।
कानपुर. पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेसी नेता प्रदीप जैन आदित्य ने बुधवार को प्रदेश में बिजली संकट को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है वहां बिजली की कोई दिक्कत नहीं है। वहीं यूपी की जनता बिजली की समस्या से बेहाल है, लेकिन केंद्र सरकार का कोई ध्यान नहीं है। इसके लिए उन्होंने सूबे की सरकार को भी दोषी ठहराया। प्रदीप जैन कानपुर में पूर्व कांग्रेसी सांसद राज रामपाल के घर एक निजी कार्यक्रम में ये बाते कही।
प्रदीप जैन ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश में जिन प्रदेशों में बीजेपी की सरकारे हैं उन राज्यों में बिजली संकट नहीं है। वहीं यूपी की जनता बिजली की समस्या से लगातार जूझ रही है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली संकट को लेकर कांग्रेस लगातार आंदोलन कर रही है और जब तक समस्याएं दूर नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा। चुनाव के दौरान मोदी ने मजमा लगाकर देश की भोली-भाली जनता को झूठे सपने दिखाकर धोखा दिया है।
घुसपैठ से मोदी का सीना 56 इंच से बढ़कर हुआ 56 किमी
उन्होंने मोदी पर व्यंग्य करते हुए कहा कि कमजोर विदेश नीति के कारण कभी पाकिस्तान तो कभी चीन आंखे दिखा रहा है। इस कारण
नरेंद्र मोदी का 56 इंच का सीना अब 56 मिलीमीटर का हो गया है। चीन के राष्ट्रपति भारत आते हैं और उनकी पत्नी को मोदी झूला झुलाते हैं, जबकि सीमा पर चीनी सेना के घुसपैठ करती है।
उन्होंने कहा, बीजेपी पहले कहती थी यदि जवानों के सिर कटे हैं तो उसका बदला सिर काट कर लिया जाएगा। अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को भारत बुलाया जाता है और शॉल-साड़ी का आदान-प्रदान होता है। इस करतूत से शहीद जवानों के साथ ही देश का अपमान हुआ है।
आगे पढ़िए पीएम नरेंद्र मोदी बढ़ा रहे हैं देश पर कर्ज…