पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Preparation For Elections In 2017 SP Derived Rally In Kanpur

कानपुरः 2017 में विधानसभा चुनाव के लिए होने लगी तैयारी, सपा ने निकाली रथयात्रा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानपुर. दिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल की ऐतिहासिक जीत ने सभी राजनीतिक पार्टियों की नींद उड़ा दी है। ऐसे में साल 2017 में विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अभी से तैयारी करनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार को कानपुर में सपा ने रथयात्रा निकाली। इस दौरान यहां सपा के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि रैली का मकसद लोगों के बीच राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताना है।
ओम प्रकाश के मुताबिक, यूपी में सपा की सरकार बनने के बाद से ही सीएम ने यहां की जनता के लिए कई काम किए हैं। इनमें छात्रों के हित का ध्यान, गरीब बेटियों की मदद, मजदूरों का सम्मान और किसानों को बिजली-पानी फ्री में देना शामिल है। ऐसे में सरकार के कार्यों को लोगों तक पहुंचाना जरूरी है।
अखिलेश हर वर्ग के लोगों का रखते हैं ध्यान
वहीं, बीजेपी की दिल्ली में हार पर उन्होंने कहा कि मोदी ने लोगों की आंख पर जो पट्टी बांधी हुई थी, वह खुल गई है। इसका सबूत चुनाव में दिख चुका है। अब जनता काम देख कर नेता का चुनाव करती है। अखिलेश यादव यूपी में हर वर्ग के लोगों के हित में काम कर रहे हैं। इसके साथ ही वे कई योजनाएं भी चला रहे हैं। ऐसे में सपा के कार्यकर्ताओं को प्रदेश की जनता को सच बताना बेहद जरूरी है।
आगे की स्लाइड में देखें संबंधित तस्वीरें...