पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Prime Minister Narendra Modi Ganga Cleaning BJP Yuva Morcha Workers Uttar Pradesh Latest News

मोदी के अभियान से अलग गंगा घाटों की सफाई के लिए भाजयुमो का अभियान शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानपुर के गंगा घाट पर सफाई करते हुए भाजयुमो कार्यकर्ता (तस्वीर में)
कानपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गंगा सफाई अभियान से अलग बीजेपी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने खुद भी साफ-सफाई की जिम्मेदारी ले ली है। वह हर रविवार को कानपुर के सरसैया घाट की साफ सफाई का जिम्मा उठा रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा यहां देखने को मिला। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाए और घाट की साफ सफाई की।

गंगा को निर्मल बनाए जाने को लेकर अभियान चला रहे बीजेपी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि वह मोदी की छत्रछाया में काम कर रहे हैं। गंगा को जो दूषित करेगा उसे कड़ी सजा दिलाएंगे। अब इस घाट की हर रविवार को साफ करने का काम किया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आम लोगों ने इसे सराहा है और आगे आ रहे हैं।

कानपुर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सह संयोजक अंकित अग्रवाल के अनुसार मां गंगा को बचाने के लिए किसी संस्थान या सरकारी निर्देश का इंतजार करने से बेहतर है कि हम खुद इसे साफ और निर्मल बनाने का बीड़ा उठाए। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले घाटों को स्वच्छ रखना की पहल के साथ काम कर रहे हैं। पहले आप-पहले आप की आदत लोगों को छोड़नी होगी। तभी गंगा को निर्मल बनया जा सकेगा। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
आगे देखिए, कानपुर के गंगा घाट पर सफाई की अन्य तस्वीरें...