पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rajiv Shukla Target Modi In India China Journey

राजीव शुक्ला ने कहा- मोदी चीन को औकात दिखाने की जगह हलवा-पूड़ी खा रहे हैं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानपुर. कानपुर में पिछले दो दिन से डेरा जमाए कांग्रेस नेता और बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला गुरुवार को पीएम मोदी पर जमकर बरसे। यूपीसीए की बैठक के बाद वे मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत में घुसपैठ को लेकर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के कार्यकाल में चीनी सेना की औकात दिखाने वाले अब उनके साथ बैठकर हलवा-पूड़ी खा रहे हैं।
चीनी डेलीगेट्स और उनके राष्ट्रपति के भारत आगमन पर कांग्रेस के नेता राजीव ने कहा कि मेरा मानना है कि भारत सरकार को चीनी पीएम का स्वागत करना चाहिए। उनके साथ दोस्ताना संबंध रखना चाहिए, लेकिन साथ-साथ भारतीय सीमा में चीनी अतिक्रमण के मुद्दे को जोर-शोर से उठाना चाहिए। लेकिन, वर्तमान सरकार इन मुद्दों को नहीं उठा रही है।
राजीव शुक्ला ने कहा कि जब संसद में पीएम मनमोहन सिंह ने कहा था कि सीमा में कोई अतिक्रमण और घुसपैठ नहीं हुई है तब यही लोग संसद में शोर मचाते थे कि हम रातों-रात चीन से जमीन छीन सकते हैं। वे 15 दिन के भीतर चीन की सेना को खदेड़ कर सीमा रेखा से बाहर कर देंगे। अब जब सत्ता उनके हाथ में आ गई तो न तो कोई चीनी सेना को खदेड़ रहा है और न ही वहां के डेलीगेट्स का विरोध कर रहा है।
फोटो: प्रेस कांफ्रेंस में बोलते राजीव शुक्ला।