पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Ram Gopal Yadav Statement On Uttar Pradesh Lokayukta

रामगोपाल यादव ने कहा- यूपी के लोकायुक्‍त का खत्‍म हो चुका है समय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फर्रुखाबाद/कानपुर. समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव प्रो. राम गोपाल यादव रविवार को फर्रुखाबाद के सपा ऑफि‍स पर समीक्षा बैठक करने पहुंचे। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत किया। इस दौरान उन्‍होंने यूपी के लोकायुक्‍त पर एक बार नाराजगी जाहिर की। उन्‍होंने कहा कि वह खुद ही अपने बयान देकर पलट जाते हैं, अब उनका समय समाप्‍त हो चुका है। इसके अलावा जब उनसे प्रदेश के आरोपी मंत्रि‍यों के खिलाफ जांच के बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने कहा कि उनके खिलाफ साक्ष्य नहीं हैं। वहीं, बैठक में नदारद रहे कार्यकर्ताओं पर जमकर भड़के और उनसे जवाब मांगने की बात कही।
रविवार को सपा के राष्‍ट्रीय महासचिव प्रो. राम गोपाल यादव को आवास विकास स्‍थि‍त सपा ऑफि‍स पर जि‍ले की समीक्षा बैठक लेनी थी। इसके लिए 80 लोगों को सूचना भेजी गई थी। इसके बावजूद एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता बैठक से नदारत रहे। इसपर राम गोपाल यादव ने कहा कि अनुपस्‍थि‍त कार्यकर्ताओं से जवाब मांगा जाएगा।

दरअसल, प्रदेश के खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति और माध्यमिक शिक्षा मंत्री इन दिनों लोकायुक्त की रडार पर हैं। इससे रामगोपाल यादव लोकायुक्त एनके मेहरोत्रा से काफी नाराज हैं। अपनी नाराजगी उन्होंने समीक्षा बैठक में भी व्यक्त की। उन्‍होंने कहा कि लोकायुक्‍त खुद अपने बयान से पलट जाते हैं, उनका समय अब समाप्‍त हो चुका है।

आगे पढ़िए बीजेपी पर भी रामगोपाल यादव ने कसे तंज...