परेड मैदान में रामलीला के चौथे दिन राम-सीता विवाह के लिए तिलक लगाते पुजारी (तस्वीर में)
कानपुर. परेड मैदान में रामलीला के चौथे दिन भगवान राम और सीता की शादी के पहले बाकायदा बारात निकाली गई। देवताओं ने चारों भाइयों पर इस दौरान फूलों की बरसात की। पूरे विधि-विधान के साथ हो रहे इस वैवाहिक कार्यक्रम को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आए हुए थे। इस मनमोहक दृश्य को कैमरों में कैद करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही थी।
मंच पर जैसे ही भगवान राम और सीता शादी के मंडल में आए मंत्रोचारण से पांडाल गूंज उठा। इसके पहले भगवान राम सीता जी से विवाह के लिए बाकायदा बरात लेकर जनकपुर आए। घोड़े पर सवार चारों भाइयों को देखने के लिए भीड़ बेताब थी। इस दौरान आसमान से देवता भी प्रसन्न होकर फूलों की बारिश कर रहे थे।
भगवान राम और सीता का रूप महिलाओं और युवतियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। रामलीला में भगवान राम की शादी की लीला देखने के लिए आए लोग को बैठने का इंतजाम भी कम पड़ गया, लेकिन लोगों की उत्सुकता कम नहीं हुई।
शादी के गीतों के बीच पूरे विधिविधान से भगवान राम और माता सीता का विवाह संपन्न हुआ। करीब पंद्रह मिनट तक भगवान राम और सीता के जयकारे गूंजते रहे। भगवान राम की लीला को सुनती आ रही बुजुर्ग महिलाओं के लिए यह पल बेहद रोमांच कर देने वाला था।
आगे पढ़िए, क्या कहती हैं 15 साल से रामलीला देखने आ रही भक्त कमलावती...