पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rose Day Market Buzzing Foreign Rose People Plenty Of Shopping

ROSE DAY: देशी-विदेशी गुलाब से बाजार हुआ गुलजार, जमकर हुई खरीदारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
​कानपुर. फूलों को श्रद्धा और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। जब बात वैलेंटाइन वीक में 'रोज डे' की हो, तो यह और भी खास हो जाते हैं। युवाओं में आज के दिन को लेकर खासा क्रेज देखा जा रहा है। साथ ही इसके लिए शहरभर में फूलों के बाजार सज गए हैं। एक तरफ जहां हर तरह के देशी-विदेशी फूलों की रौनक दिखाई दे रही है। कोई अपने दोस्तों तो कोई अपने चाहने वालों के लिए फूलों की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। वहीं, लोगों की डिमांड को देखते हुए गुलाब की कीमत में भी इजाफा हुआ है। इसके बावजूद युवाओं में 'रोज डे' का उत्साह कम नहीं हुआ है।
व्यापारी रोहित ने बताया कि कलकत्ता से आने वाले विदेशी गुलाब की आज के दिन काफी डिमांड रहती है। वहीं, पिछली बार की अपेक्षा इस बार यह गुलाब करीब 60 फीसदी महंगे हो गए हैं। ऐसे में कुछ ग्राहकों ने गुलाब की कीमत पर एतराज जताया। हालांकि, लोग जमकर फूलों की खरीदारी कर आपस में प्यार बांट रहे हैं।
हर जिले में भेजे जाते हैं फूलमंडी के गुलाब
कानपुर शहर के आसपास के जिलों में यहां से काफी मात्रा में गुलाब भेजे जाते हैं। यहां पर शहर की सबसे बड़ी फूलमंडी स्थित है। वहीं, इस फूलमंडी में गुलाब और जाफरी जैसे विदेशी फूलों की भरमार है। साथ ही आज के दिन ग्राहक बड़ी संख्या में गुलाब की डिमांड करते हैं।
40 से 50 रुपए में बिक रहा है गुलाब
फूलमंडी के अध्यक्ष उमाकांत यादव ने बताया कि मंडी में सामान्य दिनों में फूल करीब 20-25 कुंतल बिक जाते हैं। वहीं, आज के दिन इनकी डिमांड ज्यादा रहती है। इस वजह से आज करीब 40 कुंतल फूलों की खपत हुई है। यह फूल शहर के हिस्सों से मंगाए जाते हैं। इनमें नजबगढ़, पेवंदी, कल्लू खेड़ा और शेखपुर की फूलमंडी से हर जिले में फूल भेजे जाते हैं। 'रोज डे' पर इन गुलाबों की खपत बढ़ जाती है। ऐसे में इनकी कीमत भी बढ़ती है। सामान्य दिनों में एक गुलाब की कली की कीमत 15 रुपए होती है। हालांकि, आज यह 40 से 50 रुपए में बेची जा रही है।
आगे की स्लाइड में देखें अन्य संबंधित तस्वीरें...