पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Salver Of Police Examination Arrested With Admit Card And Bogus Certificate

सिपाही परीक्षा में बैठने की तैयारी कर रहे नौ सॉल्वर गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटोः सिपाही परीक्षा में सॉल्वर बनने की तैयारी कर रहे थे आरोपी।
कानपुर. सिपाही की परीक्षा में बैठने की तैयारी कर रहे सॉल्वर गैंग के नौ सदस्यों को दबोच लिया गया। इनके पास से सरकारी मोहर और दस्तावेज बरामद हुए हैं। यह गिरफ्तारी काका देव स्थित मिड नाइट कैफे से हुई है। शनिवार को ही कानपुर जोन के आईजी के निर्देश पर धड़पकड़ अभियान चलाया जा रहा था। इसमें एक अंतरराज्यीय सॉल्वर गैंग पकड़ा गया। ये सभी रविवार को होने वाली सिपाही की लिखित परीक्षा में बैठने की तैयारी कर रहे थे। 46 केंद्रों पर 25 हजार परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, कानपुर ज़ोन के आईजी के निर्देश पर पुलिस की स्पेशल टीम नजर रख रही थी। काका देव स्थित मिड नाईट एक कैफे और एक स्टूडियो पर रात 11 बजे छापा मारा गया, जहां भारी मात्रा में जाली सरकारी कागज़ात, सरकारी मोहर, वोटर आईडी कार्ड, मार्कशीट्स और एडमिट कार्ड बरामद किए गए। पकड़े गए अभियुक्तों ने कबूला है कि रविवार को होने वाली सिपाही की लिखित परीक्षा में बड़ी संख्या में सॉल्वर बैठाने की तैयारी चल रही थी।

इस तरह हुई गिरफ्तारी

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के काका देव इलाके के एम ब्लॉक स्थित बाला जी कैफे और नव दुर्गा स्टूडियो देर रात तक खुले थे। रात 11 बजे के करीब स्पेशल टीम ने छापा मारा। अचानक पुलिस टीम को देख कैफे में हड़कंप मच गया। छापेमारी के समय कैफे में करीब एक दर्जन से अधिक लोग मौजूद थे। कई वहां से भाग गए। कोचिंग संचालक विवेक सचान सहित कंप्यूटर पर काम कर रहे चार युवक एक युवती को पुलिस ने धर दबोच लिया गया। कैफे से भारी मात्रा में पुलिस भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड, साल्वरों की तस्वीर बरामद हुई है। एडमिट कार्ड के हिसाब से ही उनकी वोटर आईडी बनाई जा रही थी।
आगे पढ़िए, किस फोटो स्टूडियों में चल रहा था यह गोरखधंधा...