कानपुर. गर्ल्स कॉलेज में एक ऑर्गनाइजेशन ने वेंडिंग मशीन लगाई है, जिससे 5 रुपए डालने पर एक सेनेटरी नैपकिन मिलेगा। इसके साथ ही यूज किए पैड को डिस्ट्रॉय करने के लिए भी मशीन लगाई है। दोनों मशीनें कानपुर में पहली बार लगाई गई हैं।
- ऑर्गनाइजेशन की अध्यक्ष राजश्री भाजे ने बताया कि नेशनल फ्लैगशिप प्रोग्राम-2016 के तहत इसे सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा है।
- साल 2016 में देशभर में करीब 2 हजार सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग और डिस्ट्रॉय मशीन लगाई जाएंगी।
- पहले गर्ल्स स्कूल-कॉलेज और फिर पब्लिक प्लेस पर लगाया जाएगा।
- कानपुर में पांच और कॉलेजों में ये मशीनें लगेंगी।
मशीन से कैसे निकलता है नैपकिन
- पांच रुपए का सिक्का डालने पर वेंडिंग मशीन से नैपकिन बाहर आ जाएगा।
- ये नैपकिन पूरी तरह से हाइजेनिक और डिस्पोजेबल होगा।
ऐसे डिस्ट्रॉय होंगे पैड्स
- डिस्ट्रॉय मशीन को चालू करने के बाद कंट्रोल पैनल पर दी हुई एमसीबी को ऑन करना है।
- इसके बाद पैड्स को मशीन में डालकर लोडिंग दरवाजे को बंद करना होगा।
- मशीन ऑन करते ही उसमें पड़ा पैड जलकर राख हो जाएगा।
- एक बार में 4-5 नैपकिन को डिस्ट्रॉय कर सकते हैं।
'लड़कियों के लिए अच्छी पहल है'
- कॉलेज की प्रिंसिपल मीता जमाल के मुताबिक, ये लड़कियों के लिए अच्छी पहल है।
- इससे उन्हें साफ-सुथरा माहौल मिलेगा।
- वहीं, स्कूलों के प्रिंसिपल पर इसके मेंटेनेंस की जिम्मेदारी होगी।
आगे की स्लाइड्स में देखें, फोटोज...