फोटो: घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त बस और मौके पर जुटी भीड़।
मैनपुरी/कानपुर. मैनपुरी में शनिवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। एलाऊ थाना क्षेत्र में एक स्कूल बस अचानक खाई में पलट गई। इससे 11 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, कुछ अन्य बच्चों को भी चोट आई है। सभी को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है। बच्चों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।
हादसा थाना एलाऊ इलाके में परिगवां के पास हुआ। ग्लोबल एकेडमी पतारा की बस बच्चों को सुबह करीब 8.30 बजे स्कूल लेकर जा रही थी। जैसे ही बस परिगवां के पास पहुंची, तो मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई बच्चे घायल हो गए हैं। कई बच्चों को गंभीर चोटें भी आई हैं। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
बताते चलें कि हाल ही में मऊ में एक स्कूल वैन ट्रेन से टकरा गई थी। हादसा मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ था। इसमें पांच बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी। सभी एलकेजी और यूकेजी के छात्र थे। एक दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल भी हुए थे। वैन का ड्राइवर हेडफोन पर म्यूजिक सुनते हुए ट्रैक पार कर रहा था। इससे हादसा हुआ। हादसे के दौरान उसकी भी मौत हो गई थी।
आगे देखिए, खबर से संबंधित अन्य तस्वीरें...