पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Shivpal Yadav Said Crime Graph Low Compared To Other States In UP

शिवपाल यादव ने कहा- अन्य राज्यों के मुकाबले यूपी में कम है क्राइम का ग्राफ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानपुर. अन्य राज्यों के मुकाबले यूपी में क्राइम का ग्राफ कम है। सपा सरकार ने जो भी वादे किए थे, वह सब पूरे किए हैं। साथ ही दूसरी सरकार भी उनका अनुसरण कर रही हैं। जनता मोदी के हवाई वादों को समझ चुकी है। दस फरवरी को दिल्ली में इसका सबूत भी मिल जाएगा। यह बातें रविवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कानपुर पहुंचे कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने बताई।
इस दौरान शिवपाल ने कहा कि उनकी सरकार ने जो योजनाएं लागू की है, वह अभी तक किसी भी सरकार ने नहीं की। साथ ही पार्टी के बेहतरीन काम से दूसरे लोग परेशान हैं। इस वजह से इन लोगों ने लव जेहाद और धर्म परिवर्तन जैसे मुद्दों को उठाया है। प्रदेश में सबसे अच्छी कानून व्यवस्था यूपी की है। यहां जो भी घटनाएं होती हैं, उनका तुरंत ही निस्तारण किया जाता है।
मंत्रियों और विधायकों के काम से खुश हैं सपा सुप्रीमो
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव बार-बार प्रदेश में मंत्री और विधायक पर सवाल खड़े करते हैं, इस बाबत मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सब मीडिया की उपज है। नेता जी प्रदेश सरकार के मंत्रियों के काम से बेहद खुश हैं। वे कई बार विधायकों की तारीफ भी कर चुके हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़िए दिल्ली चुनाव पर क्या कहते हैं शिवपाल यादव...