पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Solutions Day Inspection Station By DM Organized Reprimand

समाधान दिवस पर डीएम ने किया थाने का निरीक्षण, लगाई फटकार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानपुर. डीएम डॉक्टर रोशन जैकब ने शनिवार सुबह समाधान दिवस पर शहर के थानों का औचक निरीक्षण किया। डीएम को देख सभी थानेदारों के होश उड़ गए। इस दौरान उन्होंने थानेदारों की जमकर क्लास लगाई। उनके साथ शहर के कप्तान सुलभ माथुर भी मौजूद थे।
कानपुर की जिलाधिकारी डॉक्टर रोशन जैकब ने समाधान दिवस में सुबह-सुबह औचक निरीक्षण कर शहर के हरबंस मोहाल थाना अध्यक्ष को सकते में डाल दिया। इस दौरान डीएम ने थानेदार अरविंद यादव को तुरंत थाने के रजिस्टर लाने को कहा। रजिस्टर देख डीएम का पारा चढ़ गया और उन्होंने थानेदार की जमकर क्लास ली। साथ ही थानेदार को हिदायत देते हुए कहा कि अगली बार से थाने के रजिस्टर पूरे तरह से कंप्लीट होना चाहिए।
डीएम ने निकाली कई खामियां
इसके बाद डीएम का काफिला थाना चकेरी की ओर रवाना हो गया। यहां भी डीएम को अचानक आया देख थानेदार सकते में पड़ गए। उन्होंने थाने कागजातों को देखा और उनमें खामियां भी निकाली। इस दौरान एक महिला फरियादी भी अपनी शिकायत लेकर डीएम के पास पहुंची। इस पर उन्होंने तत्काल ही इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
आगे की स्लाइड में देखें संबंधित तस्वीरें...