पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कानपुरः दरोगा ने सिपाही की पत्नी से किया रेप, केस दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानपुर. हरवंश मोहाल पुलिस कॉलोनी में एक सिपाही की पत्नी के साथ रेप का मामला सामने आया है। इसका आरोप दरोगा पर लगा है। महिला का कहना है कि बेटे की नौकरी के लिए आरोपी को पैसे दिए थे, लेकिन जब रुपए वापस मांगे तो उसके साथ रेप किया। पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है।
क्या है पूरा मामला?
- पनकी थानाक्षेत्र के सुंदर नगर में रहने वाले सिपाही रामप्रसाद की पत्नी संगीता (बदला हुआ नाम) का कहना है कि बेटे का फिजिकल टेस्ट पास कराने के लिए फर्रुखाबाद के दरोगा ओमप्रकाश को एक लाख 20 हजार रुपए दिए थे।
- बेटे ने खुद ही टेस्ट क्लियर कर लिया तो दरोगा से रुपए वापस मांगे।
- वह कई दिनों तक उसे टरकाता रहा, लेकिन 4 फरवरी को फोनकर घंटाघर के पास अपने कमरे में बुलाया।
- यहां उसके साथ रेप किया और वहां से फरार हो गया।
- संगीता ने पति को पूरी आपबीती सुनाई और फिर थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
क्या कहती है पुलिस?
- एसओ जसवंत सिंह के मुताबिक, आरोपी दरोगा चार साल पहले कानपुर पुलिस लाइन में तैनात था।
- कुछ दिनों पहले ही उसे फर्रुखाबाद पुलिस लाइन में दरोगा के पद पर तैनात किया गया था।
- घटना के बाद से वह फरार है। उसकी दबिश देने के लिए तैयारी की जा रही है।
खबरें और भी हैं...