पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sub Inspector House Theft Kanpur Uttar Pradesh Latest Crime News Hindi

यूपी पुलि‍स के दरोगा के घर लाखों रुपए की चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्‍वीर में: चोरी के बाद घर में बि‍खरा सामान।
कानपुर. कानपुर में चोर आजकल बेखौफ हैं। वे पुलि‍सकर्मि‍यों को भी नि‍शाना बना रहे हैं। ताजा मामला कि‍दवई नगर थाना क्षेत्र की है। वहां एक दरोगा के घर लाखों की चोरी हो गई। वे पूरे परि‍वार सहि‍त अपनी बेटी की शादी में रवि‍वार की शाम 5 बजे गेस्‍ट हाउस चले गए थे। सोमवार को जब उनका परि‍वार लौटा तब उन्‍हें घटना की जानकारी मि‍ली। उन्‍होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
अजय कुमार सिंह यूपी पुलिस में दरोगा हैं। वे इटावा के बसेर थाने में तैनात हैं। अपने परिवार सहि‍त कानपुर के किदवई नगर थानाक्षेत्र के लाल कॉलोनी में रहते हैं। रवि‍वार को दरोगा की बड़ी बेटी अनुप्रिया की शादी घर से तीन किलोमीटर दूर गोविंदनगर स्थित संगम गेस्ट हाउस में थी।
इसके लि‍ए पूरा परि‍वार रवि‍वार शाम 5 बजे घर में ताला बंदकर गेस्‍ट हाउस चला गया था।
सोमवार को जब वे लोग वापस आए तो देखा कि‍ दरवाजे का कुंडा टूटा हुआ था। अंदर घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त था। अलमारी के लॉक टूटे हुए थे। उसमें रखा करीब दो लाख रुपए कैश और करीब 50 हजार रुपए के चांदी-सोने के आभूषण गायब थे।
दरोगा अजय कुमार के मुताबिक घर पर रिश्तेदारों का सामान बैग आदि भी रखा था। उसमें से कीमती सामान भी गायब था। उनकी तहरीर के बाद किदवई नगर थाना अध्यक्ष महेंद्र यादव का कहना है कि मुकदमा लिखा जा चुका है और एक टीम मामले में लगा दी गई है।
आगे देखि‍ए चोरी हुए घर की तस्‍वीरें...