कानपुर. बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने भारत में पाक कलाकारों पर बैन को सही ठहराया है। उन्होंने कहा, 'पाक कलाकारों पर बैन के फैसले से मैं सहमत हूं। सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सहमत होना हमारा फर्ज है। हमें ये पूछने का कोई हक नहीं है कि स्ट्राइक हुई थी या नहीं। जब मैं लाहौर गया था तो समझ ही नहीं पाया कि पाकिस्तान और हिंंदुस्तान में क्या फर्क है।' 'जवानों को तकलीफ होती है तो हमें भी दर्द होता है...'
- 'बॉलीवुड ने भी इन पर रोक लगा दी है। आने वाली किसी भी फिल्म में पाक कलाकार नहीं होंगे। हालांकि, जिन फिल्मों में पाक कलाकार हैं, वे पहले ही बन चुकी हैं। उस समय देश का माहौल ठीक था।'
- 'बॉर्डर पर हमारे जवानों को तकलीफ होती है तो हमें भी दर्द होता है।'
कुछ चैनल भी है देश की स्थिति के जिम्मेदार
- मीडिया पर निशाना साधते हुए सुनील ने कहा, 'ऐसी स्थिति के लिए कुछ टीवी चैनल भी जिम्मेदार हैं, जो पाक जनरल और पॉलिटिशियन को पब्लिक के सामने लेकर आते हैं।'
- 'टीआरपी बढ़ानी हो या डिबेट्स रखनी हो, अपने देश के लोगों के साथ रखनी चाहिए।'

'बार्डर' फिल्म के गाने से हुआ स्वागत
- सुनील ने बच्चों से बात करते हुए आगे कहा कि जीवन में हिम्मत कभी नहीं हारनी चाहिए। साहस जितना मजबूत होगा, जिंदगी का सफर उतना ही मजबूत होगा।
- प्रोग्राम के दौरान सुनील के साथ बच्चों में सेल्फी लेने की होड़ रही।

आगे की स्लाइड्स में देखिए, फोटोज...