पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रैफिक होमगार्ड ने ड्राइवर के साथ की बदसलूकी, विरोध करने पर कर दी पिटाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानपुर. फीलखाना थानाक्षेत्र के फूलबाग चौराहे पर एक ट्रैफिक होमगार्ड की दबंगई का मामला सामने आया है। गुरुवार को उसने बीच सड़क पर एक कार ड्राइवर को बुरी तरह पीट दिया, जिससे वह घायल हो गया। मौके पर भीड़ जुटते देख आरोपी ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि वह रेड लाइट होने के बावजूद गाड़ी कर रहा था।

क्या है पूरा मामला?
- एक कार सवार मालरोड से बड़े चौराहे की तरफ जा रहा था, तभी वहां रेड लाइट जल गई।
- ड्राइवर ने उस ओर ध्यान नहीं दिया और चौराहा क्रॉस कर दिया।
- इस पर वहां मौजूद होमगार्ड का सिपाही महेंद्र कुमार शुक्ला ने कार रोक ली और ड्राइवर से बदसलूकी करने लगा।
- विरोध करने पर उसने ड्राइवर को पीटना शुरू कर दिया, जिससे उसकी नाक से खून निकलने लगा।
- मामला बढ़ता देख वहां लोगों की भीड़ जुट गई।
होमगार्ड ने क्या कहा?
- होमगार्ड के मुताबिक, ड्राइवर ने रेड लाइट क्रॉस की। इसके बाद भी वह गलत तरीके से बात कर रहा था।
- वह एक व्यक्ति पर भी गाड़ी चढ़ा देता, लेकिन मैंने उसे बचा लिया।
'गलती की सजा पिटाई तो नहीं'
- कार ड्राइवर लाल सिंह का कहना है कि उसने गलती की थी, लेकिन उसकी ये सजा मिलेगी क्या?
- ट्रैफिक होमगार्ड बदसलूकी करने लगा तो विरोध किया। इसी वजह से उसने पिटाई कर दी।
खबरें और भी हैं...