कानपुर. उन्नाव के बायां किनारा पर प्वाइंट 42 बी और 44 बी पर मरम्मत का काम होने की वजह से इस रूट पर चार ट्रेनें निरस्त रहेंगी, जबकि दो मेमू को लखनऊ से उन्नाव के बीच चलाया जाएगा। पैनल इंटरलाकिंग के चलते ये ट्रेनें 14 फरवरी को कैंसिल रहेंगी।
ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
- 54335-54336 बालामऊ पैसेंजर
- 11109-11110 झांसी इंटरसिटी
- 64207-64212 लखनऊ मेमू
- 14221-14222 फैजाबाद इंटरसिटी
- 12179-12180 आगरा इंटरसिटी
- 14123-14124 प्रतापगढ़ इंटरसिटी
- 154153-154154 रायबरेली पैसेंजर
- 54211-54212 रायबरेली पैसेंजर