कानपुर. सियाचिन में हुआ हादसे में लांसनायक हनुमनथप्पा की मौत के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। देश के हर कोने में हनुमनथप्पा को श्रद्धांजलि दी जा रही है। वहीं, कानपुर के बड़े चौराहे पर भारत माता प्रतिमा के नीचे समाजिक संस्था द्वारा हनुमनथप्पा को श्रद्धांजलि देकर उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया।
लांसनायक हनुमनथप्पा सियाचिन में छह दिनों तक 35 फीट बर्फ के नीचे दबे रहे थे। उनका इलाज दिल्ली के सैन्य अस्पताल में चल रहा था, जहां उनकी मौत हो गई।
समाज सेवी विनय अवस्थी के अनुसार, केंद्र सरकार सियाचिन जैसे कई दुर्गम क्षेत्रों में तैनात सैनिकों के जीवन की रक्षा के लिए सभी जीवन रक्षक उपकरण और सुविधाएं उपलब्ध कराए, जिससे हमारे देश के हनुमनथप्पा जैसे सैनिकों को बचाया जा सके।
आगे की स्लाइड्स में देखिए, फोटोज...