फोटो: घटनास्थल पर जुटी भीड़।
कानपुर. चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर इलाके में शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। यही नहीं, बेकाबू ट्रक ने थोड़ी दूर पर एक साइकिल सवार को भी पीछे से ठोक दिया। इससे वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे पास के अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया जा रहा है की बाइक सवार शिव सिंह (26) कानपुर के घाटमपुर का रहने वाला था। घटना के वक्त वह बाइक से अपने घाटमपुर से चकेरी जा रहा था। श्याम नगर बाइपास के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर आगे निकल गया। इस दौरान उसने एक साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने उन्हें आनन-फानन में पास के अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर भीड़ ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। ट्रक को भी कब्जे में कर लिया गया है। आक्रोशित भीड़ को पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझा कर शांत कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
आगे देखिए, खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें...