कानपुर. जीआरपी पुलिस ने कानपुर सेंट्रल से शनिवार को एक कछुआ तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से भारी मात्रा में कछुए बरामद हुए हैं। जीआरपी पुलिस तस्कर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेजने तैयारी में हैं।
दरअसल, कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक युवक के बैग की तलाशी ली गई तो उसके पास से करीब 218 कछुए बरामद हुए। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पुछताछ की। उसने बताया कि यह कछुओं को उन्नाव से लेकर आता था और कलकत्ता में बेचता था। पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की तैयारी में है।
तस्वीर में: पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया कछुआ तस्कर और बैग से बरामद कछुए।