कानपुर. कानपुर के आजाद नगर दिल्ली पब्लिक स्कूल में ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्रों ने जमकर मस्ती की। गुरुवार को इस स्कूल में बारहवीं क्लास के छात्रों की फेयरवेल पार्टी मनाई गई। इस दौरान कक्षा बारहवीं और ग्यारहवीं के छात्रों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी और खट्टी -मीठी यादों को शेयर किया। इस पूरे धमाल में बारहवीं के छात्रों के चहरे पर ख़ुशी तो दिखी लेकिन स्कूल से विदाई का दर्द वो छुपा नहीं सके।
कानपुर के आज़ाद नगर डीपीएस स्कूल में गुरुवार को छात्रों ने जमकर धमाल मचाया। इस दौरान स्कूल की टीचर के साथ प्रधानाचार्य भी मौजूद रहीं। दरअसल इस साल बारहवीं का बोर्ड परीक्षा देने के बाद करीब दो सौ से ज्यादा छात्र इस स्कूल को अलविदा कह देंगे। फेयरवेल पार्टी के दौरान रैम्प पर कैटवाक, डांस, स्पीच और अपनी अदाओं के जादू से छात्रों ने सबका खूब मनोरंजन किया।
बारहवीं के छात्रों ने इस दौरान अपने हर सब्जेक्ट के टीचरों को भी याद किया। इस दौरान कई छात्रों ने मंच से अपने उस अनुभव को भी शेयर किया जो पढ़ने के दौरान इस स्कूल से उन्होंने ग्रहण किया था। रैम्प पर कैटवॉक देख सबने खूब हूटिंग की। छात्रों के मनोरंजन के लिए कई सवाल भी पूछे गए। सही जवाब देने पर उनको पुरस्कृत भी किया गया।
आगे देखिए कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें...