तस्वीर में: जश्न मनाते सपा के कार्यकर्ता।
कानपुर. यूपी उपचुनाव में कई सीटों पर पार्टी की बढ़त देख कानपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। ढ़ोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता जमकर थिरके और एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया।
कानपुर नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा के अनुसार, ये यूपी की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता का विश्वास सपा से डगमगा गया था, जिसकी वजह से पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा। लेकिन, उप चुनाव में जिस तरह से हमारी पार्टी को बढ़त हासिल हुई है, उससे साफ है कि अब जनता समझ चुकी है कि सपा ही एक एसी पार्टी है जो उनके हर सुख और दुःख में साथ खड़ी रहती है।
उधर सपा विधायक इरफान सोलंकी के मुताबिक, यूपी की जनता के सिर से झूठे वादे करने वालों का खुमार उतर गया। उन्होंने बताया कि यूपी की जनता ने झूठे फरेबी पार्टी के नेताओं के मुंह पर कालिख पोत दिया है और ये दिखा दिया कि फरेबी धोखेबाज लोगों की प्रदेश में कोई जगह नहीं है। प्रदेश की जनता को हमारे माननीय मुख्यमंत्री पर भरोसा है। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में एकबार फिर अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनेगी।
आगे तस्वीरों में देखिए सपा ने कैसे मनाया जश्न...