कानपुर. वेलेंटाइन वीक का चौथा दिन टैडी बियर के नाम रहा। मंगलवार को दिनभर गिफ्ट की दुकानों के साथ सड़क किनारे लगे टैडी बियर के दुकानो पर खरीदारों की खूब भीड़ रही। सामान्य दिनों के मुकाबले मंगलवार को करीब 60 फीसदी टैडी बियर ज्यादा बिके।
टैडी बियर एक ऐसा खिलौना जो हर किसी का पसंदीदा होता है। क्या बच्चे और क्या युवा, सब इसके दीवाने है। कहते हैं कि बच्चों के हाथ में टैडी बियर आ जाए तो वो उस बच्चे के लिए सबसे अच्छा दोस्त साबित होता है। यही हाल युवाओं का होता है, खासकर युवतियों के लिए जिनकी आंखे टैडी को देख चमक उठती है। कुछ ऐसा ही नजारा मंगलवार को कानपुर के गिफ्ट दुकानों के साथ सड़क पर लगे टैडी बियर के दुकानों पर दिखी।
कानपुर के फूलबाग चौराहे के पास फुटपाथ पर पिछले सात सालों से टैडी बियर का दुकान लगा रहे कुणाल वाजपेई के अनुसार साल भर में दो-तीन दिन ही ऐसा आता है, जब लोगों की भीड़ टैडी बियर को खरीदने के लिए उमड़ती है। इसके मुताबिक, वेलेंटाइन वीक में टैडी की मांग में 60 फीसदी बढ़ जाती है। वे कहते हैं कि सुबह से शाम तक में मंगलवार को 250 से ज्यादा टैडी बिक चुके हैं।
वहीं, अपनी बेटी को गिफ्ट देने के लिए विवेक अपनी पत्नी के साथ टैडी खरीदते दिखे। विवेक के मुताबिक, उनकी बेटी को टैडी बहुत पसंद है। इसी क्रम में अपनी बेटी के लिए टैडी बियर खरीदने निकले दीपक ने बताया कि उनकी बेटी की तबियत खराब है। ऐसे में वह टैडी बियर पाकर बहुत खुश हो जाएगी।
आगे देखें टैडी डे से जुड़ी अन्य तस्वीरें...