पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Valentine Week 51 Couples Get Married Kanpur In Mass Wedding Ceremony

PHOTOS: वैलेंटाइन वीक में 51 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ कहा- ये पल हैं अनमोल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानपुर. वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन 'प्रपोज डे' 51 जोड़ों के लिए हमेशा के लिए यादगार बन गया। रविवार को कानपुर के मोतीझील लॉन में इन जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ। इनमें से कई लोग ऐसे भी थे, जो एक-दूसरे को करीब एक साल से जानते थे और शादी करना चाहते थे। ऐसे में इस अवसर पर अपना जीवनसाथी पाकर सभी बेहद खुश दिखे। वहीं, समारोह के दौरान बारिश होने से लोगों को काफी परेशानी भी हुई।
सेवा समिति द्वारा सर्वजातीय बहनों का वैवाहिक गठबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 51 जोड़ों का विवाह कराया गया। लॉन में वैलेंटाइन थीम के अनुसार सजावट की गई थी। इसके लिए पूरा पंडाल रेड और येलो कलर के कपड़े से सजाया गया था। इस दौरान यहां करीब दस हजार लोग मौजूद थे। वहीं, पूरे रीति-रिवाज के साथ इन जोड़ों की शादी संपन्न हुई।
'प्रपोज डे' पर जीवनसाथी पाकर खुश हुए जोड़े
इस सामूहिक शादी समारोह में परिणय सूत्र में बंधने वाले राजेश ने बताया कि वे पत्नी के रूप में सुमन को पाकर बेहद खुश हैं। दोनों एक-दूसरे को करीब एक साल से जानते हैं। पहली मुलाकात में ही राजेश ने सुमन को अपना दिल दे दिया था। इसके बाद दोनों में चार महीने तक बातचीत का सिलसिला चलता रहा। पिछले वैलेंटाइन डे पर ही राजेश ने उसे प्रपोज कर दिया था। हालांकि, उनके परिजनों ने अलग-अलग जाति होने के कारण रिश्ते को नकार दिया। इसके बावजूद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। ऐसे में 'प्रपोज डे' के दिन सेवा समिति ने उनकी शादी संपन्न करा दी। इस बात से वे बेहद खुश हैं।

आगे की स्लाइड में पढ़िए सेवा समिति 12 साल से सामूहिक विवाह संपन्न करा रही है....