पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Woman Commits Suicide Hanging Kanpur Latest News

मां बनने का सुख नहीं मिला, तो फांसी लगाकर दे दी जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: घटनास्थल की जांच पड़ताल करती फोरेंसिक टीम और (इनसेट में) मृतका।
कानपुर. बर्रा थाना क्षेत्र में एक महिला ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि शादी के तीन साल बाद भी उसे कोई बच्चा नहीं हुआ था। इससे वह बहुत परेशान रहती थी। शनिवार की सुबह उसके पति ने फांसी से लटका हुआ शव देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
जानकारी के मुताबिक, घटना बर्रा थाना क्षेत्र के मालवीय विहार की है। 24 वर्षीय मीनू पोरवाल ने सुधीर से प्रेम विवाह किया था। शादी के तीन साल बाद भी उसे कोई बच्चा नहीं हुआ। उसने कई जाने-माने डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन कोई पायदा नहीं हुआ। ऐसे में मां नहीं बन पाने के चलते वह काफी तनाव में रहने लगी। मृतका के पति ने बताया कि वह एक कपड़े की दुकान में सेल्समैन है। उसने अपनी पत्नी का मन बहलाने के लिए उसे भी दुकान पर लगवा दिया था। हालांकि, वह बच्चे को लेकर काफी परेशान रहती थी।
पति ने देखा पत्नी का फांसी पर झूलता शव
सुधीर के मुताबिक, मां नहीं बन पाने की तकलीफ से वह हमेशा उसे परेशान रहती थी। शुक्रवार का रात दोनों दुकान से काम करके घर वापस आये थे। मीनू की तबीयत खराब होने की वजह से दोनों रात का खाना खा कर सो गए। सुबह जब सुधीर की आंख खुली, तो उसके होश फाख्ता हो गए। उसकी पत्नी फांसी के फंदे पर झूल रही थी।
फोरेंसिक टीम ने की जांच
यह देख उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जमा हो गए। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक की टीम को भी बुला लिया। घटनास्थल की जांच-पड़ताल की गई। इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
आगे की स्लाइड में देखिए, मृतका के घर की तस्वीर...