कानपुर. बॉलीवुड अपने सौ साल पूरे कर चुका है। बीते समय की हीरोइनों से लेकर रेखा के जमाने तक की हीरोइनें अब रुपहले पर्दे पर से गायब हो चुकी है, लेकिन आज भी उनका जादू महिलाओं के सिर चढ़कर बोलता है। मौका कोई भी हो मस्ती के माहौल में पुरानी हीरोइनें और पुराने गाने पर ही नई ऊर्जा जमकर अपना जलवा बिखेरती है। कुछ ऐसा ही नजारा रविवार रात कानपुर के ओमर वैश्य जगदीस महिला संगठन के 'ओल्ड इज गोल्ड' समारोह में दिखा।
महिला दर्शकों से खचाखच भरे हाल में जैसे ही 'मेरे पिया गए रंगून, वहां से किया है टेलीफून' गाना की धून शुरू हुई, समूचा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अपने जमाने के मशहूर इस गाने पर पारुल और शुभी दो युवा युवतियों ने जब अपने हुश्न का जलवा बिखेरते हुए हॉट डांस कर समा बांधा दिया। इस दौरान दर्शकों में बैठी कई महिलाओं और युवतियों ने जमकर सिटी बजाई।
इसके बाद नए जमाने के पहनावे में 'होठों पर ऐसी बात मैं दबाकर चली आई' गाने पर शिप्रा और कृति के जलवे देखने लायक था। उनकी एक एक अदा पर जमकर हूटिंग हुई, पर महिला दर्शक उस वक्त ज्यादा जोश में आ गई जब 'मैं का करूं राम, मुझे बुढ्ढा मिल गया' गाने पर दो महिलाए वैसे ही गेटअप में स्टेज पर उतरी।
सबसे ज्यादा तालियां 'चल जा रे हट नटखट' गाने ने बटोरी। इस गाने पर एक 55 साल की ग्लैमरस अदाकारा ने अपने हुस्न का जादू बिखेरा। उम्र की बंदिश तोड़ इस अदाकारा की एक-एक अदा पर जमकर ताली बजी। पुरे गाने पर महिला दर्शकों ने खूब हूटिंग की। इसके बाद रैंप पर गुजरे जमाने की मुमताज, रेखा, आशा पारिख, और शायराबानो को देख हर बॉलीवूड प्रेमी उन्हें देखता रह गया।
आगे देखिए, कार्यक्रम से जुड़ी अन्य तस्वीरें...