कानपुर. बर्रा थाना क्षेत्र के सीटीआई नाले के पास बोरे में मिले युवती के शव मिलने के मामले में पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया है। अवैध संबंधों के शक के चलते पति ने ही उसकी हत्या कराई। इसके लिए उसने अपने दोस्त को 25 हजार रुपए की सुपारी दी थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गोविंद नगर स्थित सीटीआई नाले में तीन फरवरी की सुबह बोरे में बंद एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। जांच में पता चला कि महिला की बेरहमी से पिटाई करने के बाद धारदार हथियार से हत्या की गई। यही नहीं, हत्यारों ने उसके स्तन को भी काट डाला था।
जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला रूबी ने बब्लू उर्फ जितेंद्र से करीब 12 साल पहले लव मैरिज की थी। रूबी काफी चंचल स्वभाव की थी। साथ ही वह मोहल्ले में सबसे बात करती थी। यह बात बब्लू को पसंद नहीं थी। उसने कई बार रूबी को दूसरों से बात करने के लिए मना भी किया था। इसी दौरान कुछ आदमी रूबी से मिलने घर आने लगे। इसपर बब्लू को उसके चरित्र पर शक होने लगा। इस बात पर दोनों में कई बार झगड़ा भी हो चुका था।
हत्या के लिए दी 25 हजार रुपए की सुपारी
जितेंद्र ने बताया कि वह अपनी पत्नी के आदतों से परेशान हो चुका था। इसी वजह से उसने रूबी की हत्या की साजिश रच डाली। इसके लिए उसने अपने एक दोस्त राधेश तिवारी की मदद ली। राधेश ने जितेंद्र की मुलाकात शुभम मौर्या से कराई। इसके बाद 30 जनवरी को साथ बैठकर पूरी प्लानिंग की गई। इसमें शुभम मौर्या ने अपने दो साथी विजय और पुच्ची को भी साथ में लिया। इस हत्या के लिए उसने शुभम को 25 हजार रुपए सुपारी दी थी।
बच्चों के साथ बाहर चला गया बब्लू
जितेंद्र के मुताबिक, 31 जनवरी की रात करीब नौ बब्लू अपने दोनों बच्चों के लेकर मिठाई की दुकान पर चला गया। साथ ही बाहर का दरवाजा खुला छोड़ दिया, ताकि बदमाश घर के अंदर घुस सके। इसके बाद बदमाशों ने मिलकर रूबी के सिर पर ईंट से कई बार वार किया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यही नहीं उन्होंने रूबी की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया। बाद में उसे एक बोरे में डालकर नाले के पास फेंक दिया।
मृतक महिला के पति पर पुलिस को पहले ही था शक
एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि पुलिस ने बताया कि उसे पहले से ही मृतक महिला के पति पर शक था। साथ ही महिला के हाथ पर उसका नाम गुदा होने के कारण उनका शक और भी पुख्ता हो गया। हालांकि, इस हत्या को लेकर पुलिस के सामने बड़ी चुनौती महिला की शिनाख्त थी। घटना के चार दिन बाद महिला की शिनाख्त रूबी के रूप में हुई। वहीं, मृतका के हाथ पर बब्लू नाम गुदा होने के चलते पुलिस को घटना के खुलासे में काफी मदद मिली।
आगे की स्लाइड में देखें संबंधित तस्वीरें...